(जगदलपुर-रायपुर) महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैंदू को नागरिकों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
- 03-Feb-25 09:05 AM
- 0
- 0
जगदलपुर-रायपुर, 03 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू स्वच्छ, सुंदर और विकसित जगदलपुर निर्माण के संकल्प के साथ मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। महिलाएं उनकी आरती एवं तिलक कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दे रही हैं। मलकीत सिंह गैदू के साथ पूर्व विधायक रेखचंद जैन भी उनकी जीत के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं। मलकीत सिंह गैदू और रेखचंद जैन ने ठाकुर अनुकूल देव वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री गैदू ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेते हुए माता बहनों व युवाओं से वार्ड व शहर के बेहतर विकास हेतु अपनी बात रखी व समर्थन रुपी आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गैदू व श्री जैन ने ठाकुर अनुकूल देव वार्ड के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को भी जिताने व निगम में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस का महापौर बनाने की अपील की। इस दौरान ठाकुर अनुकूल वार्ड के समस्त वार्डवासियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। अब्दुल कलाम वार्ड में हुआ कांग्रेस प्रत्याशी श्री गैदू का भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं और बुजुर्गों ने उन पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। महिलाओं ने मलकीत सिंह की आरती उतारी और तिलक लगाकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।
बॉक्स ...........
पूरी लगन से करेंगे शहर का विकास :-
नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने अब्दुल कलाम वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान मलकीत सिंह का वार्ड के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया साथ ही महिलाओं ने तिलक लगाकर विजयी आशीर्वाद प्रदान किया। श्री गैदू ने वरिष्ठजनों, युवाओं, माताओं बहनों से आत्मीय भेंट कर पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा व कांग्रेस को विजयी बनाने हेतु अपील की।
बॉक्स .............
कांग्रेस में गजब तालमेल :-
आपसी विश्वास और बेहतर तालमेल के साथ एकजुट होकर कांग्रेस इस बार महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए काम कर रही है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य इस बार अपने वरिष्ठ और जूनियर नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करते हैं। देर रात्रि बैठक लेकर अल सुबह प्रचार पर निकल पड़ते हैं। सुशील मौर्य अपनी टीम के साथ पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे हैं।कांग्रेस के पूर्व मेयर जतिन जायसवाल, इंद्रावती प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, क्रेडा के पूर्व चेयरमैन मिथलेश स्वर्णकार के साथ मिलकर इस बार पार्टी ने बढिय़ा मोर्चा तैयार किया है।
बॉक्स.............
रेखचंद का समार्पण :-
इन सबके प्रयासों के अलावा पूर्व विधायक रेखचंद जैन की लोगों के बीच कायम विश्वसनीयता भी मलकीत सिंह गैदू के साथ ही तमाम वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के लिए भी फायदेमंद साबित होती नजर आ रही है। पहले रेखचंद जैन को ही मेयर टिकट के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने स्वयं चुनाव न लड़कर अपने साथी मलकीत सिंह गैदू के पक्ष में जो समर्पण भाव से सहयोग शुरू किया है वह काबिले तारीफ है। रेखचंद जैन के इस समर्पण भाव की शहर के लोगों में चर्चा हो रही है।
००००
Related Articles
Comments
- No Comments...