(जबलपुर)विधायक अभिलाष पांडे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा; दीनदयाल चौक पर हुआ समापन
- 13-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
जबलपुर 13 अगस्त (आरएनएस)।Óहर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत मंगलवार को जबलपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने यात्रा का नेतृत्व किया।यात्रा का मुख्य उद्देश्य सैनिकों के प्रति सम्मान और देश की स्वतंत्रता के प्रति समर्पण का संदेश देना था। यात्रा उत्तर मध्य विधानसभा के विभिन्न मंडलों से प्रारंभ हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए।शहर के मुख्य मार्गों पर यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जयÓ और वंदे मातरमÓ के नारे लगाए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशप्रेम का प्रदर्शन किया। यात्रा का समापन दीनदयाल चौक पर हुआ। इस आयोजन ने जबलपुर में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...