
(जशपुर) कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम करदना में किसानों की सेब और नाशपाती खेती का किया अवलोकन
- 02-Apr-25 12:57 PM
- 0
- 0
0-208 किसान कर रहे फलों की खेती
0 फलों की खेती के साथ मेथी,टमाटर, धनिया,अदरक हल्दी की भी खेती करते हैं किसान
0 सेब की खेती के लिए जशपुर की जलवायु उपयुक्त
जशपुर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत करदना में किसानों के द्वारा सेब और नाशपाती की खेती का अवलोकन किया। और किसानों से फसल के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को शासन की सभी महत्वपूर्ण योजना का लाभ देने के भी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और नाबार्ड द्वारा किसानों फलों की खेती के प्रति भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि किसानों को अन्य फसलों से भी अच्छी आमदनी हो सके।
उल्लेखनीय है कि मनोरा विकास खंड के ग्राम करदना, छितौनी, शैला, धसमा, घाघरा, सरवा, में लगभग 208 किसानों द्वारा लगभग एक एकड़ में सेब और नाशपाती की खेती की जा रही है। किसानों द्वारा अन्य फसल अन्तरवर्तीय फसल भी लिया जाता है। इसमें किसानों द्वारा हल्दी, अदरक, धनिया, मेथी, टमाटर,रामतिल की भी फसल ली जाती है। नाबार्ड और रीडर्स के श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि मनोरा विकास खंड में कुल 208 किसान सेब और नाशपाती की खेती कर रहे हैं। प्रथम चरण में 100 किसान ने सेब लगाया और दूसरे चरण में 108 किसानों ने सेब और नाशपाती लगाया है।
सेब की खेती के लिए ठंडी जलवायु वाले क्षेत्र की आवश्यकता होती है। जहां सेब के पेड़ अच्छी तरह से फलते हैं।
सेब की खेती के लिए ठंडी जलवायु जिसमें सर्दियों में ठंडी और गर्मियों में मध्यम तापमान हो इसी प्रकार सेब की खेती के लिए मिट्टी में अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सेब की खेती के लिए सबसे उपयुक्त होती है।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...