
(जशपुर) कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के एक अधिकारी और दो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त पर दी विदाई
- 02-Jul-25 12:14 PM
- 0
- 0
0 कलेक्टर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की
जशपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पशुधन विकास विभाग के सेवानिवृत्त 1 अधिकारी और 2 कर्मचारी को शाल श्रीफल और पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय करके अपनी हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी और उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। पशुधन विकास विभाग जशपुर के अजय कुमार सिंह, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, डेयरी पर्यवेक्षक ग्रेड-दो एवं दिलेश्वर साय, पट्टीबंधक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी एसडीएम डिप्टी कलेक्टर, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...