(जशपुर) जाबो मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने किया जा रहा प्रोत्साहित

  • 06-Feb-25 12:22 PM

जशपुर, 06 फरवरी (आरएनएस)। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में मनोरा विकास खंड के  धरती महिला क्लस्टर संगठन सोगडा में मतदान जागरूक अभियान के तहत जागरूकता रैली और रंगोली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की  जाबो मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंड और गांव में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन मतदाता शपथ आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment