
(जशपुरनगर) निरंतर भौतिक चिकित्सा से शारिरिक रूप से सक्षम नोवास मिंज
- 11-Jul-25 12:24 PM
- 0
- 0
0 सीएचसी दुलदुला के स्वास्थ्य टीम ने मरीज के शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने में रहे सफल
जशपुरनगर, 11 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षेत्र में सार्थक पहल हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजली निराला के सतत् प्रयास से दुलदुला विकासखण्ड के जतराटोली निवासी 59 वर्षीय श्री नोवास मिंज निरंतर भौतिक चिकित्सा से आज पूर्णत: शारिरिक रूप से सक्षम है।
सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला बीजापुर में कार्यरत दुलदुला विकासखण्ड के जतराटोली निवासी 59 वर्षीय श्री नोवास मिंज फरवरी 2023 में शरीर के बांये भाग मे कमजोरी व आंशिक निष्क्रियता के कारण गिरने के चोट आयी जिसका उपचार जिला चिकित्सालय बीजापुर में किया गया। उपचार उपरांत मरीज अपने गृह ग्राम जतराटोली, दुलदुला आ गये। समय के साथ उनके के शरीर का बायां भाग (बायें हाथ से बायें पैर तक) निष्क्रिय व शिथिल होने लगा। जिस कारणवश उपचार हेतु उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला में भेजा गया। जहाँ गैर संचारी रोग के विकासखंड नोडल अधिकारी सह चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश्वर मानिक के द्वारा श्री नोवास मिंज के जॉच मे पाया गया कि उन्हे उच्चरक्तचाप एवं पक्षाघात (लकवा) रोग से ग्रसित पाया गया।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...