(जैनामोड़) धार्मिक आजादी के लिए भारत के आदिवासी, 8 नवंबर रांची चलो,8 दिसंबर भारत बंद करो
- 21-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
जैनामोड ,21 अक्टूबर (आरएनएस)। जरीडीह प्रखंड के अन्तर्गत गायछंदा पंचायत के झरनाडीह गांव में आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा लोपसाडीह विलेज सेंगेल टावर सोनिया मार्डी की अध्यता में बैठक की गई है।बैठक में उपस्थित में बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन ने कहा कि भारत देश के लगभग 15 करोड़ "प्रकृति पूजक आदिवासीयों को धार्मिक आजादी अर्थात सरना धर्म कोड की मान्यता से वंचित रखने के लिए मुख्यत: कांग्रेस और भाजपा दोषी हैं। 1951 की जनगणना तक आदिवासियों के लिए अलग धार्मिक कॉलम था। जिसे कांग्रेस पार्टी ने बाद में हटा दिया। अब भाजपा आदिवासियों को जबरन हिंदू बनाने पर उतारू है। परन्तु 2011 की जनगणना में प्रकृति पूजक आदिवासियों ने 50 लाख की संख्या में सरना धर्म लिखाया था जबकि मान्यता प्राप्त जैन धर्म वालों की संख्या 44 लाख थी। तब भी आदिवासियों को सरना धर्म कोड की मान्यता अब तक नहीं देना उनके संवैधािनक मौलिक अधिकार पर हमला है। धार्मिक गुलामी की यह प्रताडऩा भारत के आदिवासियों को जबरन हिंदू, मुसलमान, ईसाई आदि बनने- बनाने को मजबूर करती है।नतीजनन आदिवासी अपनी भाषा संस्कृति,सोच संस्कार और प्रकृतिवादी जीवन मूल्यों आदि की जड़ों से कटने को विवश है। जो भयंकर धार्मिक शोषण और मानवाधिकार का उल्लघंन है। सरना धर्म के पवित्र धार्मिक स्थलों यथा मरांगबुरू (पारसनाथ पहाड़,गिरिडीह) ,लुगूबुरु (बोकारो),और अजोधिया बुरू(पुरूलिया) आदि को भी बचाना अब अनिवार्य हो गया है।अत: अपनी धार्मिक आजादी को 2023 में हासिल करने के लिए देश-विदेश सेलाखों आदिवासी सरना धर्म कोड जनसभा के लिए 8 नवंबर 2023 को रांची (झारखंड) के मोराबादी मैदान में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस के नेता मान्य राहुल गांधी और मान्य सोनिया गांधी को भी ललकारेंगे - भारत के आदिवासियों को संविधान प्रदत्त धार्मिक आजादी प्रदान करो। सरना धर्म कोड मान्यता की घोषणा करों अन्याथा 8 दिसंबर भारत बंद होगा। सेंगेल आदिवासियों के धार्मिक आजादी के साथ सामाजिक और राजनीतिक आजादी के लिए भी 7 प्रदेशों में संघर्षरत है।सभा में मौजूद झारखंड प्रदेश संयोजक सुगदा किस्कू,बोकारो जिला अध्यक्ष सुखदेव मुर्मू ने भी संबोधित किया ।जिला अध्यक्ष कि मौजूद गी में गायछंदा पंचायत सेंगेल महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन,झारनाडीह विलेज सेंगेल टावर राजू सोरेन और महिला सेंगेल टावर खूशबू सोरेन की नियुक्त किया गया ।बैठक में कृष्णा किस्कू मोतीलाल सोरेन,कार्तिक सोरेन,प्रमेश्वर सोरेन,सोमर सोरेन,विकास सोरेन,सुबल सोरेन,कांति सोरेन,रासमुनि सोरेन,सोहनी किस्कू,चांदमुनी सोरेन,ललिता सोरेन,पिंकी सोरेन,कालीमुनी सोरेन,कुनामी बेसरा,बालिका सोरेन,मेलो सोरेन,सरिता सोरेन आदि लोग मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...