(जौनपुर)अवधपुरी प्रभु आवत जानी। भई सकल शोभा कै खानी
- 22-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर 22 अक्टूबर (आरएनएस)। लंका विजय के पश्चात पुष्पक विमान पर आरूढ़ मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम,लक्ष्मण,जानकी और चरणों में विराजमान मंगल मूरति मारुतिनन्दन तथा आगे पीछे भारी संख्या में रथ,हाथी घुड़सवार,पैदल गाजे-बाजे के साथ विजय उत्सव का पर्व मनाते हुए लोग जब दिब्य झांकी के साथ गांव और कस्बों के बीच पहुंचते हैं तो दर्शकों के मन में राम दरस की लालसा बलवती हो उठती है। नगरवासियों के साथ अयोध्या नगरी भी अति हर्षित है।अवधपुरी प्रभु आवत जानी।भई सकल शोभा कै खानी। नवयुवक रामलीला समिति ईशापुर(डिहवा)में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए अपार भक्ति भाव और अगाध श्रद्धा तथा प्रेम के वातावरण में प्रतिवर्ष लोग रामलीला का मंचन करते हैं रावण वध के उपरांत भरत मिलाप के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम की दिव्य झाँकी और चारों भाइयों का मिलन देखकर लोग पुलकित हो उठे।अयोध्या के पुरबासियों के विरह को देखकर श्री राम अपने कई रूपों में प्रकट होकर क्षण भर में हीं सभी लोगों से मिलकर उनके दुख को हर लेते हैं,छन महिं सबहिं मिले भगवाना।उमा मरम यह काहुं न जाना। भरत मिलाप के अवसर पर सहयोग करने वालों में नवयुवक रामलीला समिति ईशापुर केअध्यक्ष रामेश्वर साहु,प्रबन्धक रामजी चैरसिया,सचिव राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिवाजी चैरसिया,व्यवस्थापक बबलू पाण्डेय, आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...