(जौनपुर)ए.डी.आर. प्रणाली न्याय व्यवस्था को मिली गति
- 24-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर 24 सितंबर (आरएनएस )। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में दीक्षोत्सवदृ2025 के अंतर्गत बुधवार को एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली (एडीआर) का महत्व रहा। मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार सिंह-प्रथम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ए.डी.आर. प्रणाली न्याय व्यवस्था को गति प्रदान करने तथा आमजन की न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से न्यायालयों का भार कम होता है और समाज में आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द भी बना रहता है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि आज की न्याय व्यवस्था में वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रासंगिकता निरंतर बढ़ रही है। इस विषय पर विद्यार्थियों को गहन जानकारी मिलना उनके भावी जीवन एवं पेशेवर सफर के लिए अत्यंत लाभकारी है।विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो0 विनोद कुमार ने कहा कि वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली भविष्य की न्याय व्यवस्था के लिए अत्यंत उपयोगी साधन है। इसके माध्यम से समाज में न केवल न्याय की सहज उपलब्धता होगी बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होगी। डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. राहुल कुमार राय, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ तथा विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...