(जौनपुर)चंद्रमणि पाण्डेय शिवसेना के जिला प्रमुख मनोनीत
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर 29 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद के व्यास नगर कॉलोनी निवासी चंद्रमणि पाण्डेय को शिवसेना प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने जिला प्रमुख मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश शिवसेना (शिन्दे गुट) की एक बैठक अयोध्या स्थित प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत्ति के पश्चात धर्म रक्षा आन्दोलन के माध्यम से हिंदू धर्म की रक्षा हेतु कई कानूनी व सामाजिक संघर्षों को देखते हुए इनके योगदान से प्रभावित होकर चंद्रमणि पाण्डेय को जौनपुर जनपद के जिला प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। उक्त सूचना पर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दिया व प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त अवसर पर विकास पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, राम नगीना यादव, अतुल शुक्ला, आर पी श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, अरुण तिवारी, शिवम प्रजापति, मोहित कश्यप, संदीप गुप्ता, अवधेश यादव, मनोज कुमार गुप्ता, राहुल चैबे, संतोष कुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...