(जौनपुर)चार नए इंटर लॉकिंग निर्माण का भूमिपूजन
- 27-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर,27 सितंबर (आरएनएस)। नगर पंचायत बदलापुर में विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 4 नए इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया। जहां यह मार्ग बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वार्ड नं 8 भलुआही में राम आसरे पंडित के मकान से लखन सेठ, वार्ड नं 9 सरोखनपुर में प्रेमचंद विश्वकर्मा के घर से होते हुए सुरेश चंद्र शर्मा के घर होते हुए फते मोहम्मद के घर तक, वार्ड नं 7 पुरानी बाजार में राजेश तिवारी के मकान से बबऊ शर्मा के मकान तक, वार्ड नं 5 भलुआही में जियालाल के मकान से लाल साहब के मकान तक कुल 4 नए इंटर लॉकिंग का निर्माण कार्य होगा। यह मार्ग 30 लाख की लागत से बनेगी। जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कराया गया। श्री सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के देवतुल्य ग्रामीणों के लिए हर प्रकार का लाभ पहुंचने के साथ हर वार्ड का भरपूर विकास हो हो रहा है। जहां इंटर लॉकिंग मार्ग बन जानें के साथ लोगों को आवागमन सुगम होंगा। वही बरसात में कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। अशोक सिंह, मून्नू मौर्य, सुनील गुप्ता, कमलेश मिश्र, सभासद मोहित सिंह, लक्ष्मण सिंह, संदीप शुक्ल, हरिनाथ मौर्य, संदीप सिंह, साहब लाल चौधरी, ओमप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...