(जौनपुर)डीआईजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण

  • 25-Sep-25 12:00 AM

जौनपुर 25 सितंबर (आरएनएस)। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्णा ने गुरुवार को जफराबादथाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण फेज-5 के तहत महिलाओं से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया।उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली महिलाओं, छात्राओं,तथा नाबालिक बच्चियों से उनकी पूरी बात की जानकारी लें।अगर वह नही चाहती हो तो सभी जानकारियां गुप्त रखे।गांव गांव,कस्बे,बाजार हर जगह महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाये।उनको सभी महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नम्बर,उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी दिया जाय।इसके अलावा महिला अगर थाने आ जाय या किसी भी प्रकार से उनकी समस्या या अन्य कोई दिक्कत होने की सूचना मिले।उसको वरियता समझ कर निस्तारित करे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment