(जौनपुर)देवी गीतों पर रातभर झूमें श्रद्धालु
- 01-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर 1 अक्टूबर (आरएनएस )।अहमदपुर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा अष्टमी के दिन मातारानी की मनमोहक झांकी सजाई गई है। आठ दिनों तक मां दुर्गा के भजन-कीर्तन हुए। जफराबाद के अहमदपुर गांव में अलंकृत इवेंट कंपनी के कलाकारों के द्वारा शिव तांडव, कृष्ण राधा नृत्य, काली तांडव, कृष्ण सुदामा मिलन जैसे अभिनय को दर्शाया गया। झांकी को देख दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। मां की जयकारों एवं तालिया की गडग़ड़ाहट से पूरा पंडाल गुंजायमान होता रहा। बरसाने की होली कार्यक्रम को देख भक्तों ने भी जमकर नृत्य किया। उनकी झांकी की फोटो खींचने व वीडियो बनाने में लोग व्यस्त देखे गए। इस कार्यक्रम में महिलाओं की काफी संख्या थी।माता रानी की झांकी एवं देवी जागरण की चर्चा करते हुए अपने घरों को वापस चले गए। कार्यक्रम का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। अध्यक्षता सागर सिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष रिशु सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष अर्जित सिंह, महासचिव राजू सिंह सोलंकी, सचिव सत्यम सिंह कोषाध्यक्ष अनुभव सिंह,अंकुश सिंह, मोलू,रितेश सिंह आदर्श सिंह, उज्जवल सिंह , शुभांशु सिंह, ओम आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...