(जौनपुर)पुलिस ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया

  • 30-Oct-23 12:00 AM

जौनपुर 30 अक्टूबर (आरएनएस )। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी महिला बीट अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में चैपाल लगाकर विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर महिलाओं बालिकाओं को किया जा रहा है जागरुक। शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण बालिकाओं महिलाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, नशामुक्ति, साइबर अपराधों, घरेलू हिंसा, व शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं ,बालिकाओं को शासन ,यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वुमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। शक्ति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं को बताया जा रहा है कि कभी भी आवश्यकता पडऩे पर सम्बन्धित थाना शक्ति दीदी स्क्वाड व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सभी बालिकाओं महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षाध् सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जाता है। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment