(जौनपुर)बाल विज्ञान प्रतियोगिता में 62 टीमों ने प्रतिभाग किया

  • 31-Oct-23 12:00 AM

जौनपुर 31 अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज, वन विहार रोड के प्रांगण में आयोजित की गयी। इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस का मुख्य विषय स्वास्थ और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना था। मुख्य विषय से सम्बन्धित स्वास्थ एवं पोषण से सम्बन्धित स्थानीय समस्याओं पर आधारित बच्चें अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करके जिला स्तरीय आयोजन में प्रस्तुत किये। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समन्वयक डा0 चन्द्रकला सिंह.ने दी। जिला समन्वयक ने आगे बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा बच्चों में क्रियेटिव सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से पिछले 31 वर्षो से लगातर पूरे देष में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सम्बन्धित राज्यों में विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा विभाग के समन्वयन में सतत् किया जा रहा है जिसमें कई लाख बच्चे अपने -अपने क्षेत्र की समस्याओं का अध्ययन विज्ञान विधि से करके उसे समाधान करने का प्रयास करते है, और उसके सतत् दस्तावेजीकरण को विभिन्न स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत करते है, जिन्हे Óबाल वैज्ञानिकÓ के रूप में सम्मानित किया जाता है।जिला समन्वयक बताया कि बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट्स तैयार करने में सुविधा की दृष्टि से मुख्य विषय को 05 सब थीमों में भी विभक्त कर दिया गया था, जिसमें से 1. अपने पारितन्त्र को समझना 2. स्वास्थ्य, पोषण व कल्याण को प्रोत्साहन देना 3. पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथाये 4. आत्मनिर्भरता के लिए पारितन्त्र आधारित दृष्टिकोण 5. पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार आदि थे। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न 20 विद्यालयों की 62 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर गु्रप में सारिका वर्मा नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जौनपुर, रितिका मौर्या तारा कंावेन्ट इण्टर कालेज, जौनपुर तथा सीनियर गु्रप में तरूण कान्त सिंह नेहरू बालोद्यान, अन्वेषा चैधरी सेन्ट पैट्रिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, जौनपुर का चयन किया गया। ज्ञातब्य है कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में ये बच्चे प्रतिभाग करेंगे। संचालन अरविन्द सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन डा0 चन्द्रकला सिंह ने दिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment