(जौनपुर)बीएन सिंह की पुण्य तिथि पर पेंशनर्स ने दिया श्रध्दांजलि

  • 18-May-25 12:00 AM

जौनपुर 18 मई (आरएनएस ) सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की अगुवाई मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट् परिसर मे स्थित पेंशनर्स सभा कक्ष मे श्रध्दांजलि सभा की गई । श्रध्दांजलि सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सी बी सिंह ने कर्मचारी समाज के मसीहा स्व0 बी यन सिंह के संघर्षो को स्मरण करते हुए केंद्रीय एवं प्रान्तीय कर्मचारियो पेन्शनर्स के महगाई भत्ता की समानता के लिए वर्ष 1966 के संघर्ष एवं केंद्रीय कर्मचारियो के समान राज्य कर्मचारियो को बेतन की समानता के लिए वर्ष 1986 तथा दो प्रोन्नत बेतन मान के लिए वर्ष 1994-95 मे किए गए संघर्ष मे लम्बे समय तक हड़ताल के पश्चात प्राप्त होने का स्मरण कर श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए स्व0 बी यन सिंह के पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिक्रम सिंह बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने अपने सम्बोधन मे कर्म चारी हितो के लिए स्व0 बी यन सिंह के संघर्ष को याद करते हुए दो प्रोन्नत बेतन मान की मांग के आन्दोलन मे स्वयं इक्यावन दिन की जेल यात्रा का संस्मरण सुनाते हुए श्रध्दांजलि अर्पित किए।ओकारनाथ मिश्र, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामअवध लाल, के के तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबली यादव, संप्रेक्षक रामश्रय रजक, कंचन सिंह , शम्भूनाथ यादव, आदेश कुमार, कलीम, उल्ला दशरथ राम, रामसूरत यादव, रामबचन मौर्य, लालजी, मदन मोहन सोनकर, रमेश, लोकनाथ यादव , प्रमोद कुमार सिंह ,गोरखनाथ माली ,पारसनाथ ,सुक्खूराम ,छोटेलाल ,रामसूरत यादव आदि ने सम्बोधित करते हुए स्व0 वी यन सिंह के संघर्ष को याद कर उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प ब्यक्त किया। सभा मे बडी संख्या मे पेंशनर्स उपस्थित होकर श्रध्दांजलि अर्पित किए। अन्त मे संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व0 जितेंद्रकुमार तिवारी के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा समाप्त की गयी।श्रध्दांजलि सभा का संचालन जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment