(जौनपुर)मां दुर्गा को अपशब्द लिखने पर एफआईआर
- 27-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर,27 सितंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेशानुसार सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक लेख लिखने एवं अश्लील चित्र प्रकाशित करने पर जौनपुर के साइबर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्य चंद्र मणि पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक से की थी विजय कुमार नामक यूजर द्वारा फेसबुक पर लिखे आलेख एवं प्रकाशित चित्र पर आपत्ति दर्ज कराई है। यूजर ने माता दुर्गा की एक अश्लील फोटो पोस्ट की है इसके अलावा उसने एक आलेख लिखा है,जिसमें उसने माता जी के विषय में एक झूठी और तथ्य हीन कहानी लिखते हुए अनावश्यक रूप से बार बार अपशब्दों का प्रयोग किया है। इसके साथ साथ समाज के दो वर्गों के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनको आपस में लड़ाने के लिए प्रयास किया गया है। इस समय चल रहे नवरात्र के शुभ पर्व पर समाज में अशांति पैदा करने के उद्देश्य से यह किया गया है। समाज में विद्रोह पैदा करके देश की एकता और अखंडता को खुली चुनौती दी गई है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बी एन एस की धारा 173,196,197,298,299,302,67 मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन कर रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...