(जौनपुर)शतचण्डी यज्ञ में श्रद्धालुओं का लगा तांता

  • 26-Sep-25 12:00 AM

जौनपुर 26 सितंबर (आरएनएस )। जफराबाद क्षेत्र के आदि गंगा गोमती के तट पर यमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव में स्थित अखड़ो देवी मंदिर पर नौ दिवसीय सप्तशती शतचंडी यज्ञ में श्रद्धालुओं का जन सैलाब आकर पूजन अर्चन कर रहा है। जनहित में हो रहे इस यज्ञ के प्रमुख यजमान समाजसेवी आशुतोष सिंह द्वारा आयोजित यह यज्ञ नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ।इस यज्ञ का समापन एक अक्टूबर को होगा।यज्ञ को सम्पन्न कराने के लिए परमहंस आश्रम मंदिर के संत राजनदास जी महाराज की देखरेख में अयोध्या से आये हरिहर दास जी महाराज व अन्य कई ब्राह्मणों के द्वारा यह यज्ञ हो रहा है।यज्ञ के व्यवस्था में प्रमुख रूप से ब्रतधारी शुक्ल,वीरेंद्र सिंह श्मतोलेश्,आनंद सिंह,सुधीर सिंह,वशिष्ठ सिंह,अरविंद शुक्ल,नवजोत पाल,सजंय शुक्ल,अजय सिंह,पुनीत सिंह आदि लोग लगे हुए हैं।परमहंस आश्रम के महंत राजनदास जी ने बताया कि यह यज्ञ समाज के लोगों के भलाई के लिए आयोजित किया गया है।इस यज्ञ में आने वाले लोगों को पुण्य लाभ मिल रहा है।यज्ञ में गांव ही नही अपितु जनपद के अन्य जगहों से लोग पूजा पाठ में शामिल जो रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment