(जौनपुर)शिक्षक कर्मचारी संघर्ष करने को दृढ़ संकल्पित

  • 20-Oct-24 12:00 AM

जौनपुर 20 अक्टूबर (आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली के लिए गठित प्रदेश स्तर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के शिक्षक कर्मचारी संगठनों ने एक साथ मिलकर हजारों की संख्या में मारुति मंदिर टीडी कॉलेज से ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्री कचहरी तक मोटरसाइकिल रैली निकाली तथा प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने को दृढ़ संकल्पित हैं, और जबतक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि पेंशन सरकारी सेवा का प्रतिफल है खैरात। नहीं है।यूटेक के प्रदेश उपाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का गठन सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुआ है किसी संगठन द्वारा चंदाचोरी के लिए नहीं।इसका अध्यक्ष और मंत्री व्च्ै है। यूटेक जिला अध्यक्ष डॉ मनीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि सांसद, विधायक शपथ लेते ही पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते हैं और 30 वर्ष की सेवा के बाद भी शिक्षक कर्मचारी को एनपीएस का झुनझुना दिया जा रहा है,ऐसा नहीं चलेगा। डॉ0 सुशील उपाध्याय ने कहा कि एन पी एस का पेंशन इतना कम होता है कि उससे अधिक सरकार किसान सम्मान निधि में पैसा दे रही है।यूटा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह संख्या तो प्रतीकातमक है आवश्यकता पडऩे पर हम लखनऊ की सड़कों को जाम कर देंगे।पीडब्ल्यूडी के जिला अध्यक्ष अच्छेलाल ने कहा कि आज जब पुरानी पेंशन बहाली की सिर्फ एक मांग के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी एक मंच पर आ गए हैं तो पुरानी पेंशन बहाली को कोई रोक नहीं सकता है। रैली को प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र सिंह,राजेश सिंह, राजेश सिंह टोनी शैलेंद्र सिंह संतोष सिंह बघेल ें ने संबोधित किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment