(जौनपुर)श्रीराम और भरत का दिव्य मिलन देख दर्शक भावविभेार
- 09-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर 9 अक्टूबर (आरएनएस )। नगर के पुरानी बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप बुधवार को भव्य और गरिमामय वातावरण में हुआ। श्रीराम और भरत का दिव्य मिलन देखकर हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। नगरभर में पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और भक्ति संगीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में निकली भव्य झांकी लागÓ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखने के लिए न केवल नगर से बल्कि आसपास के जिलों व ग्रामीण अंचलों से भी हजारों लोग जौनपुर पहुँचे। रंग-बिरंगे रथ, आकर्षक सजावट और भक्ति धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मुख्य अतिथि रण प्रकाश पाण्डेय मुन्ना प्रधानÓ ने कहा भरत मिलाप हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज में त्याग, सेवा, निष्ठा और भाईचारे का अद्भुत संदेश देने वाला उत्सव है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ते हैं। इसमें विभिन्न जिलों से भी भव्य झांकियाँ और लाग आईं। सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।"आयोजन समिति अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता ने कहा लगातार 104 वर्षों से जौनपुर की धरती पर भरत मिलाप का आयोजन होना गौरव की बात है। यह हमारी धरोहर और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। श्रद्धालुओं का उत्साह इस आयोजन को और ऐतिहासिक बना देता है। आयोजन में श्रद्धालु देर रात तक शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...