(जौनपुर)हर्ष फायरिंग मे दो युवक गिरफ्तार
- 30-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
जौनपुर 30 मई (आरएनएस )। जफराबाद क्षेत्र के हिसामपुर गांव में गत दिनों बहन की गोदभराई के कार्यक्रम के दौरान एक युवक फायरिंग का विडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले की जानकारी होते ही पुलिस खोजबीन में लग गयी।घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी शंभु प्रसाद की पुत्री नीलू की गोदभराई का कार्यक्रम था।लड़के वाले केराकत के सरकी गांव से आये थे।जब गोदभराई चल रही थी।उसी दौरान एक युवक ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा।उसने कई फायर किया।गुरुवार की रात को पुलिस को वह हर्ष फायरिंग का सोशल मीडिया पर वायरल विडीओ मिल गया।पुलिस तत्काल स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच पड़ताल में लग गई।तब जाकर घटना की जगह सामने आयी।पुलिस ने मामले में शंभु प्रसाद तथा उनके पुत्र मदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।दोनो का चालान भेज दिया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...