(जौनपुर) लक्षमण को शक्ति लगते ही राम सेना शोक में डूबी

  • 11-Oct-25 12:00 AM

जौनपुर, 11 अक्टूबर (आरएनएस)। सिरकोनी ब्लाक के अंतर्गत कचगांव क्षेत्र के गोपीपुर गांव में बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की रात को अंतिम दिन रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध व अहिरामण युद्ध का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 उत्तम गुप्ता व ने फीता काटकर किया डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि प्रभू राम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने अन्दर उतारना चाहिए तभी रामलीला सार्थक होगा। विवेक श्रीवास्तव ने रामलीला कार्यक्रम आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। रामलीला समिति के संरक्षक रविन्द्र बहादुर सिंह पप्पू, दीपक सिंह अध्यक्ष प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह पिंटू, प्रबंधक संतोष सिंह दादा उप प्रबंधक अमित सिंह डायरेक्टर पप्पू महाजन,उप डायरेक्टर सूर्यभान सिंह, संगठन मंत्री अनुज सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सिंह,अजय सिंह, महामंत्री शिवशंकर सिंह, बचानू,व सतपाल सिंह सत्तू ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।रामलीला के शुरूआत मे रोशन श्रीवास्तव व सिकंदर बादशाह द्वारा किया गया नृत्य पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शुक्रवार रात की रामलीला के मंचन के अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति के दृश्य में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामादल में खलबली मच जाती है। राम सेना शोक में डूब जाते हैं। प्रभू राम ने हनुमान को सुषेन वैध द्वारा बताए गये द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। राम का विलाप देख दर्शकों के आंखों से आंसू छलक गये एवं लोग भाव-विभोर हो गये। हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटते ही रामादल में खुशी की लहर छा गयी। फिर सुषेण वैद्य के उपचार के बाद लक्ष्मण को होश आ जाता है और रामा दरबार में खुशी की लहर दौड़ जाती है। लोग श्री राम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। राम की भूमिका प्रदीप सिंह बल्लू,लक्ष्मण हर्ष सिंह,सीता नवरतन, हनुमान बिरजू सिंह, मेघनाथ अखिलेन्द्र सिंह,कुंभकरण घुमंतू सिंह,विभीषण इंदु प्रकाश सिंह,रावण की भूमिका पप्पू महाजन ने निभाया। रामलीला का संचालन कामरेड जयप्रकाश सिंह व अमित सिंह जुगनू ने किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment