(टीकमगढ़)6 माह में वृंदावन और महेंद्र सागर तालाब में 6की मौत, यहां पर न पुलिस गश्त और न ही सुरक्षा के इंतजाम
- 11-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
टीकमगढ़ 11 अक्टूबर (आरएनएस)।शहर के वृंदावन तालाब और महेंद्र सागर तालाब में लगातार मौत की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। यहां पिछले 6 माह में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस और जिला प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। न तो तालाब के पास पुलिस गश्त हो रही और न ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं। हाल ही में दो सगी बहनों के शव महेंद्र सागर तालाब में मिले हैं। फिर भी सुरक्षा को लेकर यहां पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके पूर्व महेंद्र सागर तालाब में एक युवक और वृंदावन तालाब में तीन युवकों के शव मिल चुके हैं। इन घटनाओं को प्रशासन भी नजरअंदाज कर रहा है।वृंदावन तालाब और महेंद्र सागर तालाब की पट्टी पर बैठकर लोग शराबखोरी कर रहे हैं। यहां आए दिन रात में युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थिति यह है कि तालाब के किनारे ही शराब की बोतलें पड़ी मिलती हैं। सबसे ज्यादा लोग रात के अंधेरे में तालाब के किनारे जुटते हैं। इसके बावजूद वृंदावन तालाब और महेंद्र सागर तालाब के पास पुलिस गश्त नहीं की जाती। जिससे हर रोज तालाब के किनारे लोग पहुंच जाते हैं।सवाल- दोनों तालाबों में लगातार शव मिल रहे हैं, यहां गश्त व सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं है? 6 घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, पुलिस के द्वारा निगरानी भी की जा रही है। सवाल- तालाब की पट्टी पर लोग बैठ रहते हैं, ऐसे में घटना हो जाती हैं, इसके लिए क्या व्यवस्था है? 6 दोनों तालाबों पर पुलिस गई थी, वहां कुछ लोग बैठे मिले थे, जिन्हें वहां से भगाया गया। अब पुलिस वहां जाती रहेगी। सवाल- जो घटनाएं हुईं उनमें अब तक क्या कार्रवाई हुई है? 6 सभी मामलों में शवों के पीएम करके मर्ग कायम किए हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। सीधी बात रोहित काशवानी, एसपी बिना सिम का मोबाइल सीढिय़ों पर मिला महेंद्र सागर तालाब की सीढिय़ों पर जब बिना सिम का मोबाइल और एक जोड़ी चप्पल मिली तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और होमगार्ड के जवानों को दी। मौके पर पहुंची होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू करके शव की खोजबीन शुरू की। पहले एक लड़की शव मिला। वह कपड़े और जूते पहने थी। इसके बाद दूसरा शव होने की आशंका जताकर फिर से खोजबीन की तो दूसरा शव मिला। वह भी कपड़े पहने थी।दोनों बहनें मामा के घर रहकर करती थीं पढ़ाई महेंद्र सागर तालाब में सोमवार को मिले दो लड़कियां सगी बहनें हैं, वे शहर के रौरईया मोहल्ला में रहने वाले जितेंद्र अहिरवार की बेटी हैं। बड़ी बेटी नंदनी अहिरवार उम्र 15 साल और छोटी बेटी पल्लवी अहिरवार उम्र 12 साल है। दोनों बेटियां कुंडेश्वर जमड़ार में मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थीं। पिता जितेंद्र ने बताया कि नंदिनी अहिरवार 10वीं और पल्लवी अहिरवार 8वीं की पढ़ाई कर रही थी। रविवार को दोनों बहनें टीकमगढ़ अपने घर जाने की बात नानी से कहकर निकली थीं। रविवार की शाम को घर पहुंचीं, रात में खाना खाया और सभी लोग घर में सो गए। सुबह जब उठे तो नंदिनी और पल्लवी घर पर नहीं मिलीं। जब दोपहर तक नहीं मिली तो जानकारी जुटाई लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद महेंद्र सागर तालाब में शव मिलने की जानकारी मिली तो यह शव नंदिनी और पल्लवी के निकले।
Related Articles
Comments
- No Comments...