
(दंतेवाड़ा)ग्राम फरसपाल की महिलाओं ने परिवहन सेवा के जरिये लिखी स्वावलंबन की कथा
- 16-Oct-25 11:13 AM
- 0
- 0
दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर (आरएनएस)।। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिये वर्तमान में ग्रामीण महिलाएं नया मुकाम बना रही है। मिषन ने अपने विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण महिलाओं को लाभ देकर उन्हें नया आत्मविश्वास दिया हैं। इसके चलते साधारण गृहणियों का जीवन को कुछ करने का अवसर मिला और उनकी नई पहचान बनी है। इस क्रम में ग्राम पंचायत फरसपाल की गंगादेवी स्व सहायता समूह ने टाटा मैजिक के माध्यम से आस पास के गांव में परिवहन सेवा शुरू की जिससे ग्रामीण जनों को आने जाने में सुविधा मिलने लगी। जिला प्रशासन की योजना के तहत उन्हें ड्राइविंग प्रशिक्षण मिला और समूह ने टाटा मैजिक चलाने हेतु ड्राइवर का भी चयन किया अब वाहन के द्वारा रोजाना फरसपाल से आलनार, कुंदेनार, दंतेवाड़ा, गीदम तक यात्रियों को लाना ले जाने का कार्य सफलतापूर्वक चल रहा है। समूह की एक अन्य सदस्य महिला श्रीमती यन्ति ठाकुर द्वारा परिवहन सेवा का पूरा हिसाब लेखा संधारण किया जा रहा है। इस क्रम में श्रीमती यन्ति ठाकुर बताती है कि वह भी पहले घरेलू महिला थी जिनका जीवन सीमित आय में गुजर रहा था। उन्होंने अपने गाँव के गंगा देवी स्व सहायता समूह से जुड़कर बचत करना शुरू किया, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से जुड़ कर अपने आय में वृद्धि की समूह में उन्हें प्रशिक्षण मिला कि महिलाएं भी अपने परिवार के आजीविका को समृद्धि की ओर अग्रसर कर सकती है उनकी समूह की आय लगभग 26000 तक पहुँच गई है। इस तरह उनके समूहों की सभी महिलाओं का जीवन पूर्व के मुकाबले बेहतर हो गया है
Related Articles
Comments
- No Comments...