(दतिया)अवेधश नायक को टिकट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्तओं ने पुतला जलाकर किया विरोध
- 15-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
दतिया 15 अक्टूबर (आरएनएस)। कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी हुई है। दतिया में कांग्रेस पार्टी ने अवेधश नायक को प्रत्याशी बनाया है। जिसका राजेन्द्र भारती के कार्यकर्तओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है।राजेन्द्र भारती के लगभग दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने बम-बम महादेव चौराहे पर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर पहुंचकर अवेधश नायक और कांग्रेस पार्टी के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर टिकट नही बदला गया तो सारे कार्यकर्ता मिलकर इस्तीफा दे देंगे।कार्यकर्ताओं का कहना है कि तीन बार पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश नायक को पार्टी ने टिकट कैसे दे दिया। हम 15 साल से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं हमारी पार्टी ने कोई अहमियत नहीं समझी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...