(दतिया)आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो-कलेक्टर

  • 23-Jul-25 12:00 AM

दतिया 23 जुलाई (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चयन पोर्टल द्वारा जारी सूची को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, संबंधित ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चस्पा कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को दिए। कलेक्टर द्वारा प्राप्त निर्देश के तारतम्य में आज समस्त स्थानों पर चयन पोर्टल द्वारा जारी अंतरिम सूची चस्पा की गई। यह सूची खंड स्तरीय बैठक उपरांत, दस्तावेज मिलान के बाद परिवर्तनीय होगी।खंड स्तरीय पांच सदस्यीय समिति द्वारा अंतरिम सूची में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जायेगा। तत्पश्चात् एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल पर बैठक का कार्यवाही विवरण अपलोड़ किया जायेगा। दस्तावेज परीक्षण पश्चात् अंनतिम सूची जारी की जायेगी। जिसकों पूर्व निर्धारित स्थानों पर चस्पा किया जायेगा। अंतिम सूची प्रकाशित होने के पश्चात् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपत्ति निवारण समिति के समक्ष निर्धारित समय सीमा में आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। समिति द्वारा आपत्ति निवारण कार्यवाही की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यवाही विवरण को एमपी ऑन लाईन पोर्टल पर अपलोड़ किया जायेगा। जिसके बाद पोर्टल द्वारा पुन: अंतिम चयन सूची जारी की जायेगी एवं दो दिवस के अंदर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास के द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किये जायेगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment