(दतिया)कलेक्टर ने किया उप तहसील एवं स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
- 16-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
दतिया 16 जुलाई (आरएनएस)।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा आज बुधवार केा बसई में आयोजित जनकल्याण शिविर के पश्चात स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप तहसील बसई का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वस्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध मूलभूत आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र स्थित लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव की जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके वर्मा केा निर्देशित किया कि क्षेत्र में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन हो। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम भी शत प्रतिशत हो यह सुनिश्चित किया जाए।
Related Articles
Comments
- No Comments...