(दतिया)चूड़ी खरीदने आई महिला की दूसरी महिला चेन चुरा ले गई, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
- 20-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
दतिया 20 अक्टूबर (आरएनएस)। एक महिला जब चूड़ी की दुकान खरीदी कर रही थी, तभी दूसरी महिला ने उसकी सोने की चेन चोरी कर ली। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ने बड़े ही चालाकी से चेन खींची और कपड़े से दबा ली।मामला कोतवाली थाना के मडिय़ा महादेव के पीछे मार्केट का है। यहां चूड़ी खरीदने आई महिला की दूसरी महिला ने चेन चुरा ले गई। घटना शनिवार शाम की बताई गई है। जिस का सीसीटीवी फुटेज रविवार सुबह सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की जा रही है।पीडि़त महिला सोनम दांगी ने पुलिस को बताया कि वह बाजार में चूड़ी खरीदने के लिए गई थी। इस दौरान एक महिला उसके बगल में आई और हाथ की सफाई से गले से सोने की चेन चुरा कर ले गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है, घटना के समय आरोपी महिला ने अपने हाथ पर कपड़ा डाल रखा था और चेन को पार कर लिया। सोने की चेन कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...