(दतिया)जिला पंचायत सीईओ ने किया मत्स्य कार्यालय एवं प्रक्षेत्र का निरीक्षण

  • 14-Aug-25 12:00 AM

दतिया 14 अगस्त (आरएनएस)। जिला पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल ने आज बुधवार को मत्स्य कार्यालय दतिया एवं शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।सीईओ जिला पंचायत ने मत्स्य बीज उत्पादन अंतर्गत मत्स्य बीज स्पॉन का अवलोकन किया तथा सर्कुलर हेचरी में मत्स्य प्रजनन की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने लार्विसिडल फिश गंबूसिया का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान प्रांगण में जामुन एवं आम के पौधे रोपे गए।सीईओ ने निर्देश दिए कि जिले के मत्स्य पालकों को समय पर मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मलेरिया विभाग, नगर पालिकाएं एवं ग्राम पंचायतें अपने-अपने तालाबों में गंबूसिया मत्स्य बीज डालकर मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में योगदान दें। इस दौरान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment