(दतिया)दतिया में केवल मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित कर सकेंगे श्रद्धालु

  • 18-Aug-25 12:00 AM

दतिया 18 अगस्त (आरएनएस)। गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदेश जारी कर जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब केवल मिट्टी से बनी प्रतिमाएं ही स्थापित की जा सकेंगी।ये आदेश जल प्रदूषण रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। पीओपी, प्लास्टिक और रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियां विसर्जन के बाद जल स्रोतों को प्रदूषित करती हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान होता है।कलेक्टर ने जिले के मूर्तिकारों, दुकानदारों, समाजसेवियों और आम लोगों से इस आदेश का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाएं, परिषदें और पंचायतें इस संदेश को हर नागरिक तक पहुंचाएं। आदेश का उल्लंघन करने पर पर्यावरणीय अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।यह आदेश जनहित में जारी कर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। पीओपी की प्रतिमाओं पर प्रतिबंध संबंधी आदेश प्रदेश में संभवत: दतिया जिले में जारी हुआ है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment