(दतिया)राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • 02-Sep-25 12:00 AM

दतिया 2 सितंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्याल के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन कार्यों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी देते हुए गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर वानखड़े ने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। इस कार्य में लापरवाही न बरतें। समीक्षा बैठक में कलेक्टर वानखड़े द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का भी समीक्षात्मक जायजा लिया। उन्होंने विस्तृत रूप से सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों पर अधिकारियों से चर्चा की साथ ही लंबित प्रकरणों में शीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर सु-व्यवस्थित व स्पष्ट एंट्री करने के निर्देश दिये गये।बैठक में अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, भाण्डेर सोनाली राजपूत, सेवढ़ा अशोक अवस्थी सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment