(दतिया)राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

  • 12-Dec-23 12:00 AM

दतिया 12 दिसंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसम्बर 2023 (रविवार) केा आयेाजित की गई है। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए सेवा निवृत्त उच्च न्यायिक सेवा एन.सी. नागाराज को ग्वालियर संभाग का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक आयोजित होगी। इन परीक्षा केन्द्रों के लिए निरीक्षण के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एनसी नागाराज के साथ राजस्व निरीक्षक दतिया रामलखन श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment