(दतिया)रिक्शा रन आज भरसूला पहुंचेगी
- 13-Dec-23 12:00 AM
- 0
- 0
दतिया 13 दिसंबर (आरएनएस)। रिक्शा रन 2023 आज दतिया जिले मेें 14 दिसम्बर को प्रवेश कर जिले के भरसूला गांव पहुंचेगी। मानव सेवा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के पुनीत उद्देश्य को लेकर चित्रकूट से रवाना हुई रिक्शा रन 14 दिसम्बर को जिले में प्रवेश करेगी और ग्राम भरसूला पहुंचेगी। इस रिक्शा रन में तीन दर्जन ऑटो रिक्शा में सवार लगभग 100 से अधिक सेवा भावी नागरिक प्रबुद्धजन रिक्शा रन के साथ जिले में पहुंचेगें। यह रिक्शा रन 2023 चित्रकूट से प्रारंभ हुई है जो कच्छ गुजरात पहुंचेगी।कलेक्टर संदीप माकिन ने जिले के सभी जिला एवं खण्ड़ स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रिक्शा रन के दौरान ग्राम भरसूला में आवश्यक रूप से रहना सुनिश्चित करें।
Related Articles
Comments
- No Comments...