(दतिया)रेलवे ट्रेक पर मिला महिला का शव

  • 20-Oct-24 12:00 AM

दतिया 20 अक्टूबर (आरएनएस)। 22 वर्षीय महिला की रविवार सुबह ट्रेन से कट कर मौत हो गई। महिला सुबह 4 बजे घर से बिना बताए निकली थी। सूचना के बाद चिरूला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना गांव चितावा से निकली रेलवे ट्रेक की है।पुलिस के मुताबिक, चितावा गांव निवासी कैलाश पाल की 22 वर्षीय पत्नी रजनी सुबह 4 बजे घर से बिना बताए निकली थी, जिसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे ट्रेक मिला है। महिला की शादी साल 2023 में हुई थी। जिससे उसकी एक 8 माह की बच्ची है। पति मजदूरी करता है। सूचना के बाद महिला का मायका पक्ष मौके पर पहुंचा। फिलहाल मायके पक्ष ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस आत्महत्या या हादसा दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।मृतिका के ससुर के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से कमजोर थी, जिस का इलाज ग्वालियर के निजी अस्पताल में चल रहा था। थाना प्रभारी नितिन भार्गव का कहना है कि, पुलिस को सुबह करीब साढ़े 5 बजे रेलवे कर्मचारियों से सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment