(दतिया)शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न
- 07-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
दतिया 7 अक्टूबर (आरएनएस)। जिला कार्यक्रम एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने बताया कि जिले में संचालित शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत आज सोमवार को जिले के संकुल विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में महिला सुरक्षा विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रो पर महिला सुरक्षा रैली, सशक्तवाहिनी पंजीयन, पंचायत व वार्ड स्तर पर सेफ्टी वाक का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 इंदरगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ररूआराय में शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत आयोजित महिला सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता उक्त आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय एवं परियोजना अधिकारी हरनौद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने 02 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाले शक्ति अभिनंदन अभियान की गतिविधियां के बारे में जानकारी दी। उपाध्याय ने शासन द्वारा महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है। आज सभी को अपनी बेटी एवं घर की महिलाओं की शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए एवं उन्हे हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढाने के अवसर देना चाहिए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा ने कहा कि शक्ति अभिनंदन का उद्देश्य महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाना है ताकि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी किसी से कम न रहे।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, अशासकीय संस्था के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्तायें पर्यवेक्षक एवं अन्य कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...