(दतिया)सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाण्डेर का किया निरीक्षण

  • 31-Jul-25 12:00 AM

दतिया 31 जुलाई (आरएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा ने आज गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाण्डेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, ओपीडी संचालन, एनएएफएलडी स्क्रीनिंग गतिविधि, लेवर रूम एवं एनआरसी की व्यवस्थाऐं देंखी। इस मौके पर डॉ. आर एस परिहार चिकित्सा अधिकारी सहित संस्था स्टाफ उनके साथ रहे।सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) का जायजा लेते हुए भर्ती बच्चों से संबंधित जानकारी देखी। यहां 05 कुपोषित बच्चों का उपचार किया जा रहा था। जबकि केन्द्र में 10 बच्चों के उपचार की सुविधा है। कलेक्टर के सख्त निर्देश है कि एनआरसी में क्षेत्र के बच्चों को 100 प्रतिशत उपचार सुनिश्चित किया जाए इस कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नाराजगी जताई। इस मामले में बीएमओ एवं (फीडिंग डेमांस्ट्रेटर) को कारण बताओं नोटिस दिए हैं।इसी तरह लेवर रूम का भ्रमण करने पर कई तरह की अनियमितताऐं नजर आईं। जिसमें ड्यूटी डॉक्टर द्वारा भर्ती मरीज की केससीट का संधारण सही तरह से नहीं किया जा रहा है। प्रसूताओं की डिलेवरी किस डॉक्टर द्वारा की जा रही है इसकी जानकारी भी केससीट में अद्यतन नहीं की जा रही है और ना ही ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मरीज का फॉलोअप किया जा रहा है। स्टाफ नर्स ने बताया कि मरीजों को ड्यूटी डॉक्टर देखने तक नहीं आते। इसको लेकर भी सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने बीएमओ भांडेर को नोटिस दिया और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। स्वस्थ्य यकृत मिशन (एनएफएलडी) के तहत स्क्रीनिंग की जा रही थी। जिसे संतोषजनक पाया गया। ओपीडी का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा था एवं अस्पताल परिसर भी साफ-सुथरा था। जिस पर प्रसन्नता जताते हुए और सुधार के लिए कहा गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment