(दमोह)आत्म यात्रा नाटिका का हुआ मंचन

  • 01-Oct-23 12:00 AM

दमोह 1 अक्टूबर (आरएनएस)। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन कांच मंदिर में आदिनाथ शाखा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में मंगलाचरण कठपुतली नृत्य से किया गया। आत्म यात्रा नाटिका की प्रस्तुति दी गई जो सराही गई। इस नाटिका में "मैं से सोहम" तक की यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम में अतिथि कुंडलपुर कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, उपाध्यक्ष अजित कंड्या, महामंत्री एवं मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर आर.के. जैन, मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश जी, कल्याण मंत्री सोनू नेता सहित अतिथियों को उपस्थिति रही। आदिनाथ शाखा की अध्यक्ष दीप्ति जैन ने नाटिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नाटिका में धन्य कुमार का जीवन परिचय दर्शाया गया। साथ ही जीवन का वास्तविक स्वरूप बताया गया है। नाटिका में धर्म की साधना, आराधना का वास्तविक स्वरूप दर्शाया गया है। कार्यक्रम में महिला परिषद की केंद्रीय संरक्षिका रोहिणी जैन, प्रांतीय संरक्षिका मोनिका सेठ, प्रांतीय सहसचिव नेहा बजाज, संभागध्यक्ष स्नेहलता जैन, संभागीय सचिव कल्पना नायक, चेयर पर्सन संगीता जैन, साधना जैन, सुमन जैन आदि की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भावना जैन, लवी जैन एवम प्रीति जैन ने किया। अंत में छाया जैन ने सभी का आभार माना।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment