(दल्लीराजहरा) दुर्गा उत्सव में छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- 01-Oct-25 01:26 AM
- 0
- 0
० श्री राम हिंदू संगठन के प्रयास से कार्यक्रम का आयोजन।
० संगीतमय प्रस्तुति देखने हजारों की संख्या में पहुँचे श्रद्धालु भक्तिरस से हुए सराबोर।
दल्लीराजहरा, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। श्री राम हिंदू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान मैं दल्ली राजहरा में 29 सितंबर को वार्ड क्रमांक 23 के सर्कस ग्राउंड में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध आरू साहू जी का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें नगर के समस्त नागरिक उपस्थित होकर इस आयोजन का आनंद उठाते दिखे। पूरे शारदीय नवरात्रि में पूरे नगर में केवल एक सांस्कृतिक आयोजन होने की वजह से नगर के आसपास के ग्राम क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग आए और इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। श्री राम हिंदू संगठन के जिला संयोजक रविंदर गुप्ता जी ने बताया कि इस आयोजन को दल्ली राजहरा में कराने के पीछे संगठन व दुर्गा उत्सव समिति के सभी लोगों का अथक प्रयास रहा और आने वाले समय में और भी अन्य आयोजन कराने को संगठन तत्पर है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश मंत्री भाजपा अमित साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दल्ली राजहरा की पावन धरा पर ऐसे आयोजन को हर वर्ष कराया जाना चाहिए।इससे हिंदुत्व व समस्त सनातन समाज को एक नई ऊर्जा मिलती है जिससे हम अपनी संस्कृति से लंबे समय तक जुड़े रहते हैं। इस आयोजन हेतु मैं अपने छोटे भाई रविंदर गुप्ता जी व उनके समस्त सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिरफिरे कवि व गरियाबंद के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप जी उपस्थित हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शादी नवरात्रि के साथ पूरे साल में नवरात्रि मनाई जाती है ऐसे आयोजनों से हम अपने समाज को और मजबूत करते हैं इस भव्य आयोजन के लिए समस्त आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी। अन्य अतिथियों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे जी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे जी,भाजपा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी,वार्ड पार्षद प्रदीप बाघ अन्य लोग उपस्थित रहे। जिसमे मुख्य रूप से श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गाउत्सव समिति के सदस्य,एम अमन, एस विग्नेश,सौरभ यादव,मनीष सिंह,संतराम उइके,चिंटू शर्मा,कौशल,मनप्रीत ब्रोका,जसमीत सिंह ,नदीम,आरफीन,बंटी,तौशिफ,राज व अन्य लोग उपस्थित थे। श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति ने आये सभी दर्शको का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करा है।
त्रिपाठी
०

)
Related Articles
Comments
- No Comments...

