(दल्लीराजहरा) भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समर्थन में श्याम जायसवाल ने 300 महिलाओं का कराया भाजपा प्रवेश

  • 20-Oct-23 01:20 AM

दल्लीराजहरा, 20 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दल्लीराजहरा के गुरुनानक दरबार हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रविन्द्र राय (प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष झारखंड), कृष्ण कुमार ऋषि (पूर्व मंत्री बिहार शासन), राकेश प्रसाद (20 सूत्रीय कार्यक्रम पूर्व उपाध्यक्ष झारखंड), देवलाल ठाकुर भाजपा प्रत्याशी विधानसभा डौंडी लोहारा, देवेन्द्र जायसवाल जिला भाजपा महामंत्री,  नरेश यदु  दल्लीराजहरा मंडल प्रभारी , सुदेश सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष दल्लीराजहरा राकेश द्ववेदी, डौंडी अध्यक्ष मनीष झा, डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, टिनेश्वर बघेल अध्यक्ष खेरथा मंडल मंचस्थ थे। जिसमें डौंडीलोहारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समर्थन में भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल के विभिन्न वार्डो के समर्थक महिलाओं द्वारा 300 से ज्यादा की संख्या में भाजपा प्रवेश कर दल्लीराजहरा की राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है।


ज्ञात हो कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे डौंडीलोहारा विधानसभा चुनाव में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर दल्लीराजहरा में तेजी लोकप्रिय हो रहें हैं। हर वार्ड में देवलाल ठाकुर को लेकर लोगो मे जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ज्ञात हो कि देवलाल ठाकुर के कट्टर समर्थक माने जाने वाले श्याम जायसवाल इस चुनाव में काफी सक्रिय हैं। युवाओं व महिलाओं के बीच जबरदस्त पैठ रखने वाले युवा नेता श्याम जायसवाल  भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार दल्लीराजहरा में भाजपा की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अब धीरे धीरे श्याम जायसवाल अपने टीम को भी भाजपा में प्रवेश करा कर यहाँ भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने कोई कसर नही छोड़ रहे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की व आने वाले विधानसभा चुनाव में देवलाल ठाकुर को जीतकर भाजपा की सरकार पूरे प्रदेश में बनाने का संकल्प लिया।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment