
(दुर्ग) कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक फेरबदल, तीन नए कुलसचिवों की नियुक्ति
- 06-Oct-25 01:44 AM
- 0
- 0
दुर्ग, 06 अक्टूबर(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (जिला दुर्ग) के कुलसचिव आर.के. खरे को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। उनकी जगह अब यशवंत केराम, जो वर्तमान में संयुक्त संचालक कृषि हैं, को प्रतिनियुक्ति पर नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में भी नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। यहां कपिल देव दीपक, जो कि संयुक्त संचालक कृषि के पद पर कार्यरत थे, को कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह प्रशासनिक फेरबदल विश्वविद्यालयों के सुचारु संचालन और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
लोकेश
000
Related Articles
Comments
- No Comments...