(दुर्ग) छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉकड्रिल आयोजित: शिवनाथ नदी तट पर 40 से अधिक ग्रामीणों का रेस्क्यू

  • 25-Sep-25 07:06 AM


दुर्ग, 25 सितम्बर (आरएनएस)। आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल दुर्ग जिले में जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं इंसीडेंट कमांडर ए.डी.एम. महोदय के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य स्थल शिवनाथ नदी का तट रहा, जहाँ बाढ़ की कृत्रिम स्थिति निर्मित कर एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों द्वारा प्रभावशाली रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया गया।


)
मॉकड्रिल के दौरान यह दर्शाया गया कि किस प्रकार बाढ़ आने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है। करीब 40 से अधिक लोगों को, जो गांव में फंसे हुए थे या पेड़ों में पानी के तेज बहाव के कारण अटके हुए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त यह भी प्रदर्शित किया गया कि पुल के टूटने की स्थिति में किस प्रकार राहत एवं बचाव कार्य किया जाता है।
इस मॉकड्रिल का आयोजन निम्नलिखित उद्देश्यों के साथ किया गया:
1. बाढ़ की आपदा आने पर किस प्रकार त्वरित एवं सुरक्षित रेस्क्यू किया जाता है।
2. नदी के तेज बहाव के कारण पुल टूटने की स्थिति में राहत कार्य कैसे किया जाए।
3. प्राथमिक उपचार प्राप्त लोगों को किस प्रकार जिला अस्पतालों तक पहुँचाया जाए।
4. बाढ़ बचाव केंद्रों में घायलों का उपचार कैसे किया जाए।
5. एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ द्वारा डीप डाइविंग एवं बोट संचालन का अभ्यास।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में दुर्ग जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने मॉकड्रिल की प्रक्रिया को विधिवत रूप से संचालित किया एवं इसकी सफलता सुनिश्चित की। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में यह मॉकड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभ्यास किया गया।
बंछोर
000

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment