
(दुर्ग) नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पैरालीगल वॉलेंटियर्स की बैठक संपन्न
- 09-Oct-25 02:03 AM
- 0
- 0
दुर्ग, ०९ अक्टूबर (आरएनएस)। पैरालीगल वॉलेंटियर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक 08 अक्टूबर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय के सभागार में आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा पैरालीगल वॉलेंटियर्स को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे नालसा (आपदा पीडि़तों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना 2010, नालसा (तस्करी एवं वाणिजिक यौन शोषण के संबंध में विधिक सेवाएं) योजना 2015, नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए) योजना 2015, नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन) योजना 2015, नालसा (आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन) योजना 2015, नालसा (नशा पीडि़तों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा) योजना 2016, नालसा (एसिड हमले के पीडि़तों के लिए विधिक सेवा) योजना 2016 आदि का सूक्ष्म अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
त्रिपाठी
०
Related Articles
Comments
- No Comments...