
(दुर्ग) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का भाजपा जनों ने किया आत्मीय स्वागत
- 08-Oct-25 01:42 AM
- 0
- 0
0 देश और प्रदेश के ओबीसी वर्ग राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी भाजपा के साथ खड़ी है - अशोक साहू
दुर्ग, 08 अक्टूबर(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू अपनी नियुक्ति के पश्चात प्रथम दुर्ग जिला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा के नेतृत्व में दुर्ग शहर के पटेल चौक में भव्य स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम के पश्चात दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू रहे उनके साथ मंचासीन पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, तेलघानी विकास बोर्ड आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी खिलावन साहू, राजेंद्र नायक ,प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ,सोशल मीडिया संयोजक तामेश्वर साहू भूपेंद्र शंकर सेन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा ,पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक रहे। आयोजित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने पिछड़ा वर्ग को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चल रही योजनाएं एवं उनके कार्यों को आम जनमानस के बीच ले जाने एवं उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि स्वागत तो बहुत होते हैं लेकिन आज के आत्मीयता एवं अपनापन से भरे स्वागत से मन प्रफुल्लित एवं द्रवित हो गया इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मुझे पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई और मैं स्वयं दुर्ग संभाग में निवासरत हूं और पूर्व में भी दुर्ग में आ चुका हूं आप सभी कई कार्यकर्ता मेरे परिचय से हैं आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार होगा और जो कार्यकर्ता लगातार संगठन के कार्यों में अपनी सक्रियता निभाते हैं उन्हें दायित्व भी प्राप्त होगा।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने आगे कहा कि प्रदेश में 95 जाति ओबीसी वर्ग में आते हैं और प्रदेश में 52त्न की आबादी ओबीसी से है जो हर बूथ,गांव,नगर, शहर में निवास करती है ओबीसी वर्ग कट्टरता के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़ता है कुछ जातियों को छोड़कर आप सभी को उन्हें अपनी पार्टी से जोडऩा है और केंद्र एवं राज्य की जनहितकारी योजनाओं को आम जनमानस के बीच ले जाना है केंद्र की कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण योजना कौशल विकास सहायता: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से ओबीसी/ईबीसी/डीएनटी समुदायों के कौशल को बढ़ाने के लिए यह योजना है। इसका उद्देश्य उन्हें रोजगार पाने या आय सृजन गतिविधियां शुरू करने में सक्षम बनाना है।राष्ट्रीय फैलोशिप: यह योजना ओबीसी छात्रों के लिए है और उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, आरक्षण और स्वरोजगार से संबंधित कई योजनाएँ चलाती है, जिनमें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण, 'नई आकांक्षा शैक्षिक ऋण योजनाÓ के तहत उच्च शिक्षा के लिए ऋण, और छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लिए ऋण और अनुदान प्रदान करना शामिल है। कुल मिलाकर अगर हम देखेंगे की पिछड़ा वर्ग के उत्थान को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से प्रयासरत रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़े हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है भारतीय जनता पार्टी पंच परमेश्वर को प्रधानता देती है साथ में बूथ पर 25 सदस्य टोली का गठन करती है इसमें समस्त समाज को सम्मिलित किया जाता है मोर्चा का भी गठन किया जाता है मोर्चा गठन करने का उद्देश्य कि पार्टी की विचारधारा पार्टी के कार्य पार्टी के संगठनात्मक बिंदु आम जनमानस के बीच ले जाने का कार्य उसे मोर्चा के लोग कर सकें क्योंकि उसे मोर्चे में जिन्हें पदाधिकारी और दायित्व दिया जाता है वह उसी वर्ग, जाति,कार्य संप्रदाय से होते हैं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और विकसित भारत 2047 के सपने को पूर्ण करने में हम सभी को गिलहरी के रूप में कार्य करना है आप सभी के सामूहिक प्रयास आप सभी के सामूहिक इच्छा शक्ति हमें फिर से आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलानी है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि दुर्ग जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा सदैव से संगठन के द्वारा जो भी कार्य दिए गए हैं उसे शत प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास की है खासकर पूर्व में जब भूपेश बघेल की सरकार थी तो जो भी आंदोलन जो भी पुतला दहन के कार्य पिछड़ा वर्ग को प्राप्त होते थे उसे हमने पूर्ण किया पिछड़ा वर्ग मोर्चा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं आम जन मानस के बीच ले जाने के लिए सेतु की तरह कार्य की है।
आयोजित बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, एवं महापौर अलका बाघमार ने भी संबोधित किया।
आयोजित बैठक का संचालन युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री तेखन सिन्हा ने किया एवं आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश राम निर्मलकर ने किया।
आयोजित बैठक में भाजपा जिला मंत्री गायत्री वर्मा ,नवीन पवार ,शैलेंद्र शैंडे,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी शारदा गुप्ता ,मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अमित पटेल, नवीन साहू अनिल यादव अनिल साहू ऋषि यादव जयश्री राजपूत, कंचन सिंह,विकास सेन गौरव शर्मा राजेश सिंह राजपूत विक्रम सिंह ठाकुर सानिध्य चंद्राकर राम अग्रवाल, प्रकाश साहू, झरना वर्मा, प्रीति साहू ,मौसमी ताम्रकार ,सुमन वर्मा, लेखिका अडतिया, सरस्वती शर्मा प्रीति राजपूत लालेश्वरी साहू सविता साहू देवकी टंडन कविता टांडी भारती साहू बिंदु भुवाल आशा उमरे सुरुचि उम्र उषा साहू कीर्ति नायक कुसुम साहू प्रीति शर्मा शीतल जांगिड़ दिनेश्वरी तुरकर तृप्ति चंद्राकर जूही चंद्राकर त्रिवेणी साहू प्रीति दुबे हिमांशु सिंह निरंजन दुबे उपस्थित रहे।
000
Related Articles
Comments
- No Comments...