(देवरिया)प्रदेश के गन्ना किसानों के 1361 करोड़ बकाया राशि के सरकार के ऐलान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
देवरिया,31 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों के 1361 करोड़ के बकाया राशि के भुगतान का निर्णय लिए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को शहर के सुभाष चौक पर पटाखा फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले कई सालों से गन्ना किसानों के बकाया धनराशि के भुगतान का ऐतिहासिक निर्णय लेकर गन्ना किसानों को समृद्ध बनाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसानों के हित के लिये लगातार प्रयासरत है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सदैव गन्ना किसानों के साथ है।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी आ गई है।उन्होंने कहा कि देवरिया के प्रतापपुर चीनी मिल का बकाया कई वर्षों से लंबित था, जिसके भुगतान का निर्णय लेकर सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसके लिए पूरे जनपद के किसान और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दे रहे है।
Related Articles
Comments
- No Comments...