(देवरिया)भाजपा के लोग देवरिया घटना के बाद राजनीतिक लाभ लेना चाहते है : अखिलेश यादव
- 16-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
देवरिया/ कुशीनगर 16 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर लेहड़ा गांव में दो अक्टूबर को जमीनी विवाद में एक परिवार के पांच तथा एक अन्य व्यक्ति हत्या के बाद सोमवार को यहाँ फतेहपुर गाँव पहुंचे समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(पार्टी) भाजपा के कुछ लोग इस घटना के बाद राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। श्री यादव आज सबसे पहले फतेहपुर लेहड़ा गये। जहाँ दो अक्टूबर को सत्य प्रकाश दुबे सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों का नरसंहार कर दिया गया था। लेकिन वहाँ स्व.सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का कोई सदस्य गाँव पर नहीं मिले। उसके बाद अखिलेश यादव घटना में मृत प्रेम यादव के घर जाकर उनके परिजनों से करीब आधा घंटा तक मिले। प्रेम यादव के घर पर मीडिया से मुखातिब श्री यादव ने कहा कि जिस तरह से ये घटना हुई है। हम सभी मिलकर उस घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी दर्दनाक घटना उ.प्र. में देखते को नहीं मिली। इधर ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं। यह घटना शासन, प्रशासन और न्याय के लिए विशेष इस लिए विशेष इस लिए महत्वपूर्ण बनती है कि सरकार जीरो टारेन्स की बात करती थी। इस घटना में पहली घटना कैसे हुई। उसकी सच्चाई अभीतक सामने नहीं आ सकी हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवरिया को भी अपना गृह जनपद कहते हैं।देवरिया में इतनी बड़ी घटना के मुख्यमंत्री जी के जीरो टारेन्स का दावा की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी योगी हैं और योगी का का दाइत्व होता है कि वे सबके दुख दर्द को समझे। लेकिन देवरिया के इस दर्दनाक घटना के बाद इस तरह का भेदभाव फैलाया जायेगा और उसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जायेगा। यह जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर से घर से गिराने की बात कहकर डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सवाल सरकार की नियत का है, मदद दोनों पक्षों की जाए। बुलडोजर जनता चलाने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट का बयान सुना था। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट कहा था कि रिटेलिएशन में घटना हुई। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार क्यों इस बात को छुपाना चाहती है कि प्रेम यादव को बुलाकर के मारा और किसने मारा।उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल करते हुए कहा कि आप बताइए क्या सुल्तानपुर में एक ब्राह्मण डॉक्टर को ड्रिल से नहीं मार दिया, क्या उनके परिवार के बच्चों को आपने गले लगाया? प्रदेश के कुछ और घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटनाओं के पीडि़तों के परिवार को गले लगाया गया। उन्होंने कहा कि प्रेम यादव के परिवार के सुरक्षा के नाम पर एक तरीके से कैद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को अगर सहायता की बात आती है, तो मैं करूँगा। सरकार दोनों पीडि़त परिवारों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि सत्य प्रकाश दुबे का बेटा उनसे नहीं मिलना चाहता वो उसकी भावना है।उन्होंने कहा कि हो सकता है उसके बेटे की भावना ना भी हो, कुछ नेता है जो उसको समझा रहे होंगे। अखिलेश ने कहा कि मैं आर्थिक सहायता प्रेम यादव के परिवार के और अगर वो दुबे परिवार भी कहेगा तो उस परिवार की भी करूंगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...