(देवास)अजाक्स ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  • 07-Dec-23 12:00 AM

देवास 7 दिसंबर (आरएनएस)।मप्र अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारी और कर्मचारी संघ देवास ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संभागीय महासचिव हेमराज गोखले के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की शपथ ली। इसके साथ ही उद्देशिका का वाचन भी किया।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस डॉक्टर आंबेडकर उद्यान नूतन नगर में मनाया गया। नूतन नगर डॉक्टर आंबेडकर उद्यान में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर महामानव को श्रद्धांजलि अर्पित की।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा के नेतृत्व में देवास के उज्जैन रोड़ स्थित प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, मोर्चा जिला महामंत्री मनीष डांगी, मंडल अध्यक्ष बाबू यादव, अजय चौहान, भगवान मालवीय, मनोज गर्ग, शेलू मोरे, जीतू बाबा, गणेश अटल, अर्जुन मालवीय ने माल्यार्पण कर बाबा साहब आंबेडकर का पुण्य स्मरण किया। इसकी जानकारी जिला मीडिया धर्मेंद्र चौधरी और सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment