(देहरादून)आधुनिक मैपिंग बदलते वक्त की जरूरत: डा. जितेंद्र सिंह

  • 12-Oct-23 12:00 AM

देहरादून,12 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय सर्वेक्षण विभाग जियो स्पशियल सैक्टर में सभी हितधारकों के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बदलते युग में आधुनिक मानचित्रण तकनीकों की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ऐसा करके हमारा देश आने वाले समय में विश्व नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। ये बात केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में सर्वे की ओर से आयेाजित सीओआ एस नेटवर्क, ओआरआई तथा डीईएम तकनीकी विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही। इस दौरान उन्होंने सर्वे की ओर स्थापित एक हजार से ज्यादा सीओआरएस स्टेशन वाले नेटवर्क का उद्घाटन भी किया। देश के महासर्वेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि सर्वे दुनिया की हर आधुनिक तकनीक को मैपिंग में शामिल करने का प्रयास करता है। ताकि इस क्षेत्र में हम दुनिया के किसी देश से पीछे ना रहें। विज्ञान व प्रौद्योगिकी सचिव प्रो. अभय करंडीकर सीओआरएस,ओआरआई तथा डीईएम तकनीकी की उपयोगिता को सभी हितधारकों के लिए साझा किए जाने की जानकारी दी। भूमि संसाधन सचिव अजय टिर्की ने भू लेख व बंदोबस्ती कार्य को सटीक और प्रमाणित तरीके से सफल सिद्ध होने में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के कोर्स स्टेशन की भूमिका को अहम बताया। जल संसाधन सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय जल परियोजना और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में ये सभी तकनीकें उपयोगी साबित होती हैं। कार्यक्रम का संचालन आईबीडी के निदेशक डीएन पाठक व दिल्ली जीडीसी की निदेशक बिंदु मघाट ने किया। जबकि उप महासर्वेक्षक प्रदीप सिंह सहित कई लोग इसमें मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment