(देहरादून)आरना, चित्राक्ष और राम ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता
- 11-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
देहरादून,11 अक्टूबर (आरएनएस)। विवेकानंद स्कूल जोगीवाला में बुधवार को ब्रांडिस फाउंडेशन जर्मनी के सहयोग से अंतर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 21 नामी स्कूलों ने भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल एके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता प्राथमिक, कनिष्ठ औारर वरिष्ठ वर्ग में हुई। जिसमें अलग अलग थीम पर बच्चों को अपने कैनवास पर अपनी सोच के रंग उकेरने थे। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई। वहीं विद्यालय में सर डिस्ट्रीच ब्रांडिस अंतरविद्यालयी निबंध प्रतियोगिका का भी आयोजन हुआ। जिसमें शहर के 19 स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ों पर आपदा से बचाव को लेकर अपने विचार रखने थे। विजेआतों की घोषणा बाद में की जाएगी। कार्यक्रम में प्रबंधक आरपी कुकरेती, पूर्णिमा सिंह, उप प्रधानाचार्य सुमन रावत और रजनी गुसाईं सहित कई लोग मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...