(देहरादून)उत्तराखंड में खेलों को लेकर पॉजिटिव वाइब्स: स्वप्निल
- 06-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
देहरादून,06 फरवरी (आरएनएस)। पेरिस ओलंपिक में शूटिंग स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले स्वप्निल के हिस्से राष्ट्रीय खेलों में भी कांस्य पदक आया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेलों को लेकर पॉजिटिव वाइब्स है। उत्तराखंड की त्रिशूल शूटिंग रेंज की खिलाडिय़ों ने तारीफ की है। शूटिंग के स्टार खिलाड़ी सरबजोत की तरह ही स्वप्निल ने भी रेंज को अच्छा बताया। उन्होंने कहा शूटिंग अब अमीरों का खेल नहीं रह गया है। खेलों इंडिया खेलो जैसे आयोजन के बाद अब हर तबके का योग्य बच्चा आगे आ सकता है। उन्होंने कहा-ओलंपिक खेलने के बाद राष्ट्रीय खेल में उतरने में उन्हें कोई हिचक नहीं हुई। खेल हर स्थिति में खेल होता है और हारना-जीतना लगा रहता है।समर्पण औैर अनुशासन पर दीपिका का जोरओलंपियन दीपिका कुमारी राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान में तीरंदाजी के अभ्यास के दौरान वह उतनी ही ऊर्जावान दिखती हैं, जितना कि कोई नया खिलाड़ी दिखता है। दीपिका कहती हैं कि सफलता के लिए समर्पण और अनुशासन दो मूलमंत्रों को अपनाना जरूरी है। दीपिका बताती हैं जब मैंने खेलना शुरू किया, तब आर्चरी को कोई नहीं जानता था। बताना पड़ता था कि तीरंदाजी वो खेल है, जो महाभारत में योद्धा किया करते थे। मगर अब स्थिति बदल रही है। दीपिका के अनुसार-पिछले 12-14 वर्षों में आर्चरी को लोग जानने लगे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...