(देहरादून)छात्र-छात्राओं को कराटे ब्लैक बेल्ट से किया सम्मानित

  • 03-Apr-25 12:00 AM

देहरादून,03 अपै्रल (आरएनएस)। क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को रिंग रोड स्थित डोजा मार्शल आर्ट एकेडमी में कराटे परीक्षा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं की कराटे परीक्षा ली गई और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के देश प्रमुख शिहान वसंत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक पारस पांगती, प्रशिक्षक आकांक्षा क्षेत्री और बेदोश्रुति चक्रवर्ती को जापानी ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।शिहान वसंत कुमार सिंह ने कराटे को आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का साधन बताते हुए छात्रों को मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक पारस पांगती, पीयूष पांगती ने हाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता है। जबकि आकांक्षा क्षेत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। एकेडमी में जल्द ही क्योकुशिन राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment